
मोटापा वह स्थिति होती है जब व्यक्ति का वज़न आवश्यकता से अधिक हो जाता है और शरीर पर बहुत अधिक मात्रा में चर्बी जमा हो जाती है। मोटापे को व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के द्वारा मापा जाता है जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से बताता है कि आपकी शरीर में कितनि चर्बी जमा हो रखी है। आपका बीएमआई ये बताता है कि आप किस वजन श्रेणी में आते हैं: -18.5 से 25 बीएमआई वाले व्यक्ति सामान्य वजन, 25 से 29.9 बीएमआई वाले अधिक वजन और 30 से ज्यादा बीएमआई वाले व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त माने जाते है।
(और पढ़ें – वजन कम करने के उपाय)
मोटापे के कारण कई बीमारियाँ जैसे मधुमेह, दिल की बीमारी, कई प्रकार के कैंसर, स्ट्रोक आदि होने की संभावना रहती है। मोटापा किसी भी उम्र में हो सकता है। अधिक वसा वाले भोजन का सेवन करना तथा निष्क्रिय जीवन शैली मोटापे के दो प्रमुख कारण होते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए स्वस्थ जीवन शैली में परिवर्तन को अपनाना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, आप अपना वजन कम करने के प्रयासों के साथ कुछ आसान और प्रभावी प्राकृतिक घरेलू उपाय का उपयोग भी कर सकते हैं।
तो आइये बताएं आपको मोटापा कम करने के घरेलू उपाय –
मोटापा कम करने के नुस्खे और उपाय – Motapa kam karne ke nuskhe aur upayमोटापा कम करने का नुस्खा है सेब का सिरका – Motapa kam karne ka nuskha hai seb ka sirka
मोटापे को कम करने का उपाय ग्रीन टी है – Motape ko kam karne ka upay green tea hai
मोटापा घटाने के लिए नींबू और शहद का उपयोग करें – Motapa ghatane ke liye nimboo aur shehad ka upyog kare
मोटापा कम करने का उपाय है एलोवेरा – Motapa kam karne ka gharelu upay hai aloe vera
मोटापा घटाने के नुस्खे और उपाय – Motapa ghatane ke nuskhe aur upayमोटापा कम करने का तरीका काली मिर्च है – Motapa kam karne ka tarika kali mirch hai
मोटापे को घटाने का सरल उपाय अजमोद है – Motape ko ghatane ka saral upay ajmod hai
मोटापा कम करें एलो वेरा की मदद से – Motapa kam kare aloe vera ki madad se
मोटापा कम करने की विधि है सौंफ – Motapa kam karne ki vidhi hai sauf
मोटापा घटाने और कम करने के तरीके – Motapa ghatane aur kam karne ke tarikeमोटापा को कम करने के तरीके में करी पत्ता का इस्तेमाल करें – Motapa kam karne ke tarike me kari patta ka istemal kare
मोटापा घटाने का सबसे आसान तरीका दालचीनी है – Motapa ghatane ka sabse aasan tarika dalcheeni hai
मोटापे को कम करने का सही तरीका लाल मिर्च है – Motapa kam karne ka sahi tarika lal mirch hai
मोटापे कम करने का उपाय दही है – Motape kam karne ka upay dahi hai
मोटापा घटाने का उपाय करे नींबू – Motapa kam karne ke upay kare lemon se
मोटापा कैसे घटाएं व कम करें – Motapa kaise ghataye va kam kareमोटापा अदरक की मदद से घटाया जाता है – Motapa adrak ki madad se ghataya jata hai
लहसुन से मोटापा घटता है – Lehsun se motapa ghatta hai
मोटापा नारियल के तेल से कम कर सकते हैं – Motapa nariyal ke tel se kam kar sakte hai
मोटापे को कम करने की विधि है क्रैनबेरी जूस – Motape ko kam karne ki vidhi hai cranberry juice
मोटापा दूर करने की वीडियो – Motapa kam karne ki video in Hindi
मोटापा कम करने का नुस्खा है सेब का सिरका – Motapa kam karne ka nuskha hai seb ka sirka
सामग्री –
एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका। (और पढ़ें – सेब के सिरके के फायदे)
एक ग्लास पानी।
शहद (वैकल्पिक)। (और पढ़ें – शहद के फायदे)
विधि –
सबसे पहले एक चम्मच सेब के सिरके को एक ग्लास पानी में मिला लें।
अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाएं, फिर ग्लास में शहद को भी डाल लें।
अब इस मिश्रण को अच्छे से चलाने के बाद पी जाएँ।
इसका इस्तेमाल कैसे करें –
इस मिश्रण को पूरे दिन में दो बार पियें।
फायदे –
सेब का सिरका और सफेद सिरका, एसिटिक एसिड के बहुत अच्छे स्रोत हैं। यह सूजनरोधी और मोटापा रोधी (anti-obesity) गतिविधियों को बढ़ाता है और वेट लॉस की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।
मोटापे कम करने का उपाय दही है – Motape kam karne ka upay dahi hai
सामग्री –
एक कटोरी सादा दही। (और पढ़ें – दही खाने के फायदे)
विधि –
एक कटोरी दही खाएं।
इसका इस्तेमाल कैसे करें –
मोटापा कम करने के लिए दही को पूरे दिन में दो बार खाएं।
फायदे –
दही प्रोबायोटिक्स (अच्छे बैक्टीरिया) से समृद्ध होता है। दही से आपका मेटाबॉलिज्म उत्तेजित होता है। इस तरह आप मोटापे को घटा पाते हैं और वजन को नियंत्रित भी रख पाते हैं।
(और पढ़ें – वजन कम करने के लिए योग)
मोटापा घटाने का उपाय करे नींबू – Motapa kam karne ke upay kare lemon se
नींबू का रस मोटापे से लड़ने के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारो में से एक है। यह पाचन में सुधार और विषहरण में मदद करता है। नींबू स्वस्थ पाचन के द्वारा वजन घटाने के लिए एक अनिवार्य आवश्यक पोषक तत्व है जो आपके शरीर में चर्बी को कम करने के रूप में मदद करता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।
तीन चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर मिश्रण तैयार करें।
इसको सुबह के समय खाली पेट पिएं। (और पढ़ें – घरेलू नुस्खे)
कम से कम तीन महीने के लिए इसका दैनिक रूप से उपयोग करें।
(और पढ़ें – मोटापा कम करने के लिए योग)
मोटापा कैसे घटाएं व कम करें – Motapa kaise ghataye va kam kare
मोटापा कैसे घटाएं व कम करें –
मोटापा अदरक की मदद से घटाया जाता है – Motapa adrak ki madad se ghataya jata hai
लहसुन से मोटापा घटता है – Lehsun se motapa ghatta hai
मोटापा नारियल के तेल से कम कर सकते हैं – Motapa nariyal ke tel se kam kar sakte hai
मोटापे को कम करने की विधि है क्रैनबेरी जूस – Motape ko kam karne ki vidhi hai cranberry juice
मोटापा अदरक की मदद से घटाया जाता है – Motapa adrak ki madad se ghataya jata hai
सामग्री –
एक छोटी चम्मच अदरक घिसा हुआ। (और पढ़ें – अदरक के फायदे)
एक कप गर्म पानी।
शहद।
विधि –
सबसे पहले घिसा हुआ अदरक को एक कप गर्म पानी में मिला लें।
पानी में मिलाने के बाद इसे सात मिनट के लिए गर्म होने को रख दें और फिर मिश्रण को छान लें।
अब छाने हुए मिश्रण में शहद को भी मिला लें।
अच्छे से अदरक की चाय को चलाएं और ठंडा होने से पहले इसे पी जाएं।
इसका इस्तेमाल कैसे करें –
इस उपाय को पूरे दिन में खाना खाने से पहले तीन बार पियें।
फायदे –
अदरक संतुष्टि के एहसास को बढ़ाता है और भूख की तड़प को कम करता है। यह थर्मोजेनेसिस को भी बढ़ाता है, जिससे अधिक फैट बर्न होता है और प्राकृतिक तरीके से मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।
(और पढ़ें – वजन घटाने के लिए जीवन शैली में करें ये बदलाव)
लहसुन से मोटापा घटता है – Lehsun se motapa ghatta hai
सामग्री –
एक या दो चम्मच घिसा हुआ लहसुन। (और पढ़ें – लहसुन के फायदे)
विधि –
लहसुन की एक या दो फांकों को घिसकर अपने सभी आहारों में डाल सकते हैं।
आप लहसुन की फांकों को भी चबा सकते हैं।
इसका इस्तेमाल कैसे करें –
आप इस उपाय को पूरे दिन में दो बार दोहराएँ।
फायदे –
लहसुन एक अन्य जड़ी बूटी है जो प्राकृतिक तरीके से मोटापा कम करने में मदद करती है। यह इसके मोटापा-रोधी (anti-obesity) गुण की वजह से होता है। इसमें आपके शरीर के थर्मोजेनेसिस को भी उत्तेजित करने की क्षमता होती है।
(और पढ़ें – बॉडी बनाने के तरीके)
मोटापा नारियल के तेल से कम कर सकते हैं – Motapa nariyal ke tel se kam kar sakte hai
सामग्री –
एक चम्मच नारियल का तेल। (और पढ़ें – नारियल तेल के फायदे)
विधि –
शुद्ध नारियल के तेल का एक चम्मच आप रोजाना ले सकते हैं।
इसके अलावा नारियल के तेल को सलाद और खाने में भी मिला सकते हैं।
इसका इस्तेमाल कैसे करें –
आप रोजाना पूरे दिन में दो से तीन बार नारियल के तेल का सेवन कर सकते हैं।
फायदे –
नारियल के तेल में मौजूद फैटी एसिड मोटापे को घटाने के लिए बेहद प्रभावी है। यह तेल आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इस प्रकार मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
(और पढ़ें – मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज)
मोटापे को कम करने की विधि है क्रैनबेरी जूस – Motape ko kam karne ki vidhi hai cranberry juice
सामग्री –
एक ग्लास ताजा, बिना मीठा क्रैनबेरी जूस। (और पढ़ें – करौंदा (क्रैनबेरी) के फायदे)
विधि –
एक ग्लास बिना मीठा क्रैनबेरी जूस को पी जाएं।
इसका इस्तेमाल कैसे करें –
खाना खाने से पहले इस जूस को पूरे दिन में दो से तीन बार पियें।
फायदे –
क्रैनबेरी जूस में बहुत कम कैलोरी होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी समृद्ध होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करता है। इस प्रकार आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
